श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

SHARE:

आरा से अख्तर शफी निक्की :-

श्रीदेवराहा बाबा के पुण्यतिथि पर होनेवाले श्रीविष्णु महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। (आरा से अख्तर शफी निक्की )

भारत के महाविभूति अंतरराष्ट्रीय महायोगी श्रीदेवराहा बाबा की पुण्यतिथि पर श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ में त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज के सानिध्य मेंआज श्रीविष्णु महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।श्रद्धालु भक्त जयश्रीराम, देवराहा बाबा की जय,संतश्रीदेवराहाशिवनाथ बाबा की जय,हर-हर महादेव आदि का जयकार लगा रहे थे।वहीं भक्तगण श्रीरामजी की सेना चली, घर-घर भगवा छायेगा आदि भक्ति गीतों पर झूम रहे थे।वही इस महायज्ञ की भव्य शोभायात्राआज प्रातः 8:00 बजे से श्रीदेवराहा धाम सिअरुआ से हाथी-घोड़े, गाड़ी, गाजा-बाजा, और भगवा ध्वज के साथ निकली।यह भव्य शोभायात्रा सिअरुआ धाम से शुरू होकर सिअरुआ मोड़, जगदीशपुर
ब्लॉक, झंझरीया पोखरा, सदर बाजार, हनुमान मंदिर, थाना रोड, नयका टोला,दुलौर नदी, दुलौर गांव,मोरचा पर,सिअरुआ मोड़, होते हुए पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची।
जहां-जहां से गुजरा कारवाँ, से लोग शोभायात्रा में शामिल हो गये।इस भव्य शोभायात्रा में दस हजार से भी अधिक की संख्या में माता-बहनों ने कलश लिया।
जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा में स्टाल लगाये।वहीं जिस ओर से यह भव्य शोभायात्रा निकलती, वहाँ पर अपने-अपने छतों पर से लोग पूष्पवर्षा करते नजर आते।
जिला प्रशासन जगदीशपुर के लोगों का भी इस शोभायात्रा में काफी सहयोग रहा।वहीं संध्या बेला में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक और भागवत कथाकार श्रीगुप्तेश्वर पांडेय के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment