मनोज कुमार :-
सरकारी अस्पताल के निर्माण में ठीकेदार के द्वारा भारी पैमाने पर घटिया किस्म का रॉ, मेटेरियल का प्रयोग ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त ।
गया जिले टनकुप्पा थाना क्षेत्र के फतेहपुर वासापिपरा पंचायत के बनाये जा रहे सरकारी अस्पताल के निर्माण में स्टीमीट से हट कर घटिया किस्म का सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है आपको बता दे कि इस ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 65 लाख की लागत से सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसमे घटिया मटेरियल का।प्रयोग किया जा रहा है छरी छड़ इट सीमेंट एवम बालू लो क्लालिटी का लगाया जा रहा है स्टीमीट से हट कर सीमेंट कम और बालू अधिक दिया जा रहा है । जिससे भवन की दीवार अत्यत ही कमजोर होगी जिससे समय से पहले अस्पताल की दीवारे गिर सकती है । इसलिए हम सारे ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है और सरकार से मांग करते है कि अभिलंब इसकी जांच प्रडताल कर ईमानदार अधिकारी के देख रेख में अस्पताल का निर्माण कराया जाए जिससे अस्पताल का भवन मजबूत और टिकाऊ हो सके । ग्रामणो ने यह भी बताया कि इसका कार्य किसी बड़े ठीकेदार के द्वारा कराया जा रहा है । जब मीडिया कर्मी पहुचा तो ठीकेदार और मुंशी मीडिया से बात करने से साफ इंकार कर हुआ फरार ।




