राजधानी में बीती रात गोलिबारी, दो घायल, विधि व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बड़ी खबर राजधानी पटना शहर जहां बुधवार की देर रात राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी की इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है हालांकि पुलिस एक घायल की पुष्टि कर रही है ।घटना के बाद मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी ।इसमें अपराधियों की बाइक पुलिस ने मौके से बरामद की थी। लेकिन उसके बाद पुलिस भी शांत पड़ गई आज एक बार फिर से यह इलाका गोलियों से थर्रा उठा फिलहाल राजीव नगर में जमीन पर कब्जा करने को लेकर जमीन माफिया बार-बार आपस में टकरा रहे हैं। उधर गोलीबारी की घटनाओं से लोग आतंकित हैं।

Join us on:

Leave a Comment