निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर भोलानाथ फ्लाईओवर की मांग दक्षिणी क्षेत्र के लोग वर्षों से कर रहे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर के पिछले दौरे के समय ही मुख्यमंत्री के द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई थी। वही पिछले दिनों कैबिनेट से भी भोलानाथ फ्लावर की मंजूरी मिल जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। आज जिलाधिकारी सुब्रत सेन, एडीएम, एसडीओ और पुल निर्माण के वरिया अभियंता सहित एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने फ्लाईओवर बनने की जगह का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए डीपीआर रिवाइज किया जाना है। वही भूमि अधिग्रहण का भी काम किया जाना है। जिसके बाद प्रपोजल तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। इसी को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें