एक करोड़ रूपये की विदेशी शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट — निलाम्बूंज कुमार झा

भागलपुर बायपास टीओपी थाना क्षेत्र से एक करोड़ रुपए कीमत की विदेशी शराब हुआ बरामद

भागलपुर बायपास टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी एक नीज‌ होटल के पास से गुप्त सूचना के आधार पर शराब से लदी एक ट्रक से छः सौ पंचानवे कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि मध निषेध विभाग पटना टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकत्ता से शराब से लदी एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप भागलपुर दुमका रोड से भागलपुर होते हुए गोरखपुर उत्तर प्रदेश जा रही है, पटना टीम की सूचना पर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष श्रीकांत चौहान , बाबर गंज थाना अध्यक्ष विश्व बंधु , एलटीएफ अमर सिंह , बायपास टीओपी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव द्वारा अपने पुलिस टीम के साथ भागलपुर दुमका रोड में गहन छापेमारी कर बैजानी के नीज‌ होटल के समीप से शराब लदी एक ट्रक में छः सौ पंचानवे कार्टून विदेशी शराब बरामद कर पुलिस को एक बहुत बड़ा सफलता हासिल हुआ है,जबकि बरामद विदेशी शराब का अनुमानित कीमत एक करोड़ रूपया लगाया जा रहा है, वहीं विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक जसवीर सिंह को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार चालक तरमतारण ज़िला के बताया जा रहा है जिससे पुलिस द्वारा विशेष पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment