उप विकास आयुक्त श्री तनय सुलतानिया जी के उपस्थिति में माह जून का DGC का मासिक बैठक
रिपोर्ट – अनमोल कुमार
पटना. पिछली बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे के दीपेंद्र मणी शौर्य वन व मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण को DFO स्तर से संज्ञान में लेते हुए विगत एक माह के भीतर ही शौर्य वन का निरीक्षण कर वहाँ सिर्फ वृक्षारोपण ही नही अपितु उसे वहाँ उपलब्ध जमीन पर घाट निर्माण एवम् उसके पास में बायो डाइवर्सीटी पार्क का निर्माण हेतु एक प्रस्तावना भेजा गया है, उसके approval के पश्चात एक वृहत पार्क का निर्माण कराया जायेगा। इसके उपरांत सभी विभागों से उप विकास आयुक्त महोदय ने कार्यो की समीक्षा किया एवम् अगले माह तक कार्यो में प्रगति लाने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया। तत्काल रूप से उप विकास आयुक्त के पद पर आसीन होने के उपरांत एवम् जिला गंगा समिति की अपनी पहली बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे दीपेंद्र मणी द्वारा दिए गए सुझाव, गंगा ग्राम के रूप में नहीं आने वाले प्रखंड बेलछी प्रखंड के जगनपुर में स्थित पंचाने नदी व भीखोचक गाँव के गोईठवा नदी को भी अतिक्रमण मुक्त कर स्वच्छ करने के प्रस्तावना को बहुत ही सराहा व उसपर कार्य योजना जल्द तैयार करने की बात कहीं।




