रिपोर्ट – अनमोल कुमार
खुशरूपुर – श्री कृष्ण मुरारी शर्मा स्मृति क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन जगमालबीघा के मैदान मे किया गया l जिसमे बख्तियारपुर यंग इलेवन ने मलासालामी इलेवन को 62 रन से हराकर कप पर कब्जा जमाया l मैन ऑफ द मैच डुप्ले मैन ऑफ द सीरीज डुप्ले ने प्राप्त किया l डुप्ले ने 92 रन ब बड़ा स्कोर बनाकर विपक्षी टीम को मात दिया l मौके पर उपस्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि खेल से टीम भावना और अनुशासन पैदा होता है l खेल मे भी रोजगार के अपार अवसर है l
विजेता टीम को पंद्रह हजार नकद, कप, शील्ड देकर सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता को आठ हजार नकद, कप एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया l
खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए अरविन्द शर्मा, मृत्युजय शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम किशोर शर्मा, सियाशरण शर्मा, त्रिवेणी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शशिभूसन, रौशन,राम निवास शर्मा, मुकेश कुमार, बलवंत, शांतनु, रजनीश, रौकी कुमार,समेत काफी संख्या मे ग्रामीणों ने शिरकत किया l




