नीरज कुमार की रिपोर्ट
एआईएसएफ बरौनी नगर परिषद की बैठक में बखरी के शहीद पत्रकार सुभाष कुमार को दी गई श्रद्धांजलि।
बरौनी
एआईएसएफ बरौनी नगर परिषद ईकाई की बैठक नगर अध्यक्ष सुरज कुमार एवं नगर सचिव मोहम्मद इरशाद की अध्यक्षता में हुई।सबसे पहले बखरी के शहीद पत्रकार सुभाष कुमार को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला सहायक सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने कहा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले आर्मी की बहाली सहित तमाम लंबित सरकारी वैकेंसी को जल्द शुरू किया जाए।इस मुद्दे पर 11 जून को तेघड़ा बाजार में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।बखरी के शहीद पत्रकार सुभाष कुमार के परिवार वालों को 10 लाख मुआवजा दिया जाए बिहार सरकार ने अपने चुनावी वादे में कहा था प्रत्येक वर्ष युवाओं को 19 लाख नौकरी देंगे जो करीब दो वर्षों बाद भी चुनावी जुमला साबित हो रहा है जिसे एआईएसएफ बर्दाश्त नहीं करेगा विश्वविद्यालय जल्द से जल्द स्नातक प्रथम एवं तृतीय खंड का रिजल्ट प्रकाशित करें बेगूसराय जिला में रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करे बेगूसराय जिला के कारखाने में स्थानीय युवाओं को रोजगार दें अन्यथा एआईएसएफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।इस मौके पर मोहम्मद इरशाद सुरज कुमार प्रशांत कुमार मोहम्मद सरफराज अमित कुमार मोहम्मद जाबेद सुभम कुमार मोहम्मद कैफ ब्बलू मोहम्मद समीर मोहम्मद खालिद मोहम्मद आबिद प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थें।




