शैक्षणिक सुधार के लिए हर संभव प्रयास करूँगा – विधायक!

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट

तेघड़ा विधायक ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को हर संभव सहयोग का किया आश्वाशन।

विधायक कोष से होगा कक्षा का निर्माण

बरौनी

शनिवार को स्थानीय विधायक रामरतन सिंह की अध्यक्षता में उच्च माध्यमिक विद्यालय शोकहरा एक में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिरकत करने पहुंचे आगंतुकों सदस्यों का स्वागत प्रधानाध्यापक रणजीत कुमार शर्मा ने करते हुए बैठक के मुख्य बिंदू को सदन में रखा. यथा-मुख्य प्रस्तावों में विद्यालय को भूमि, भवन,वर्ग कक्ष ,बेंच डेस्क आदि की उपलब्धता,विकास कोष की राशि से अभिलेखों के संरक्षण हेतु अलमारी का क्रय करने,छात्र कोष की व्यय की गई राशि का अनुमोदन आदि थे. अध्यक्ष ने मूलभूत सुविधाओं को उपलध करने का हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया. उन्होंने अपने विधायक कोष से भी वर्ग कक्ष निर्माण का आश्वासन दिए. गौरतलब हो कि अन्य प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पारित किया गया. प्रबंधन समिति के सदस्यों में नरेश प्रसाद सिंह,सुधीर मिश्र,गजल देवी,बाबू साहेब मिश्र आदि उपस्थित थे जबकि शिक्षकों में जया भारती, शैलेश कुमार एवं हरीश कुमार साह उपस्थित रहे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें