नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात का निरीक्षण करने नवादा पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री को देखकर पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ककोलत आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको देखते हुए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हर तरह से ककोलत में विकास के कार्य किए जाएंगे। शौचालय एवं महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए कमरा बनवाया जाएगा। यह काफी पवित्र स्थल है। इसके पहले भी जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का निर्माण किया गया है।
यह इलाका नक्सल प्रभावित है जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अब लोगों में ककोलत जलप्रपात की विकास की उम्मीद जग गई है। इसके पूर्व भी एक बार मुख्यमंत्री ककोलत का निरीक्षण कर चुके हैं। यह उनकी दूसरी यात्रा है।




