रिपोर्ट – अनमोल कुमार
रघुनाथगंज मंदिर में हुआ नीतू नवगीत का अभिनंदन
शकूराबाद
रामकथा का वैश्विक संदर्भ विषय पर मॉरीशस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर वापस आने वाली बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और रघुनाथगंज सूर्य मंदिर समिति की अध्यक्ष डॉ नीतू कुमारी नवगीत का ग्रामवासियों ने हार्दिक अभिनंदन किया। रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मुंबई की सदस्य के रूप में नीतू नवगीत 1 सप्ताह की यात्रा पर मॉरीशस गई थी जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने के अलावा अलग-अलग कार्यक्रमों में बिहार की खुशबू से लबरेज लोकगीतों की भी प्रस्तुति दी। रघुनाथ मंदिर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में उन्होंने लोकगीतों में प्रभु श्री राम और माता सीता विषय पर अपना शोध आलेख प्रस्तुत किया। यहां उन्होंने राम और सीता जी के जीवन से जुड़े लोक गीतों की प्रस्तुति भी की जिसे सभी द्वारा सराहा गया। विश्व हिंदी सचिवालय के अलावा उन्होंने हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस, रामायण सेंटर, मॉरीशस तथा पुरोहित संघ मंदिर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मॉरीशस के विभिन्न केंद्रों पर उन्होंने देखकर रामजी को जनक नंदिनी बाग में बस खड़ी की खड़ी रह गई, जुग जुग जिया तू ललनवा, सिया धिया सुकुमारी, राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बता द पहुना लोगवा देत काहे गारी, मिथिला नगरिया निहाल सखिया चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखिया, राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुवर आयो जी, बता द पहुना मिथिले में रहू जवने सुखवा ससुरारी में तब ने सुखवा कहीं ना, धना धना भाग अयोध्या, सखी फूल लोर्ढै चलु फुलवरिया सीता के संग सहेलियां, शबरी प्रसंग रहिया निहारे रही कुटिया में सबरी श्री राम जी आएंगे, चित्रकूट के घाट घाट पर तुलसी देखे बाट राम मेरे आएंगे, मन में है विश्वास एक दिन पूरी होगी आस राम मेरे आएंगे, सीता के चढ़ेला हरदिया मनभावन लागे सहित अनेक लोक गीतों की प्रस्तुति दी। डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि मॉरीशस हिंद महासागर में बसा हुआ एक लघु भारत है जहां की मिश्रित संस्कृति में भारतीयता का भाव घुला मिला है। पोर्ट लुइस के समीप अवस्थित गंगा तालाब के पास भगवान शिव और दुर्गा माता की 33 मीटर ऊंची प्रतिमाएँ मॉरीशस में हैं। वर्तमान समय में वहां के प्रधान मंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ और राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन भारतीय मूल के ही हैं। मॉरीशस यात्रा के दौरान साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था के सदस्यों की मुलाकात मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी हुई। अभिनंदन समारोह में रघुनाथगंज सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र भगत, पंचायत समिति के सदस्य राजेश्वर प्रसाद, शंभू प्रसाद, सुनील प्रसाद, बबलू कुमार, मंटू कुमार, पंकज कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार गुप्ता, भूषण प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, सुनीता देवी, आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सुनील प्रसाद ने किया।




