नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
बरौनी
बेगूसराय की ओर से ताइक्वांडो एशियन ट्रायल में गई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने जिले को गौरवान्वित किया है।टीम के कोच मो फुरकान अली एवं रूपेश कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो एशियन ट्रायल में देश के एक से बढ़कर एक ताइक्वांडो महिला खिलाड़ियों ने शिरकत किया था।लेकिन बरौनी ताइक्वांडो प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित खिलाड़ी बेगूसराय बरौनी की बेटी रागिनी कुमारी एवं रानी प्रवीण ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेलप्रेमियों और निर्णायक मंडली को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसी का परिणाम रहा कि शुक्रवार को लखनऊ से बरौनी लौटने पर इन दोनों बेटियों रागिनी कुमारी एवं रानी प्रवीण एवं कोच मो फुरकान एवं रूपेश कुमार को रेल डीएसपी गौरव पाण्डेय एवं जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम के सम्मान एवं हौसला अफजाई के लिए सम्मान समारोह का आयोजन योजन किया गया और उन्हें बुके और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।




