बेलगाम हाइवा ने बाईक सवार को रौंदा,घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट-

,नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी वाईपास के समीप हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान गौसपुर निवासी वाल्मीकि सिंह के पुत्र 19 वर्षीय रणधीर कुमार के रूप में किया गया। वहीं जख्मी गौसपुर गांव का ही श्रवण मिस्त्री एवं मोहित कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वारिसलीगंज बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था, तभी नवादा की ओर से जा रही तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल है।

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी वाईपास के समीप हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान गौसपुर निवासी वाल्मीकि सिंह के पुत्र 19 वर्षीय रणधीर कुमार के रूप में किया गया। वहीं जख्मी गौसपुर गांव का ही श्रवण मिस्त्री एवं मोहित कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वारिसलीगंज बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था, तभी नवादा की ओर से जा रही तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment