घर मे घुसकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर में घुसकर गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल की है।अर्जुन टोल निवासी डोमन महतो उर्फ राजेश्वर महतो के नाती विकास कुमार गुरुवार की रात घर में खाना खाने के बाद बरामदा पर नल जल योजना से लगे नल में पानी पीने गया था तभी 4-5 की संख्या में बदमाश घर में दाखिल हो गया और विकास कुमार पर फायरिंग कर दी इस फायरिंग में विकास कुमार को एक गोली कमर के नीचे लगी है जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल विकास कुमार ने बताया कि उनके नाना का अपने गोतिया के साथ भूमि विवाद चला रहा है । विकास कुमार बचपन से अपने नानी गांव में रहता है और नाना नानी के सेवा में लगा हुआ रहता था इसी बीच विकास के नाना के दुश्मनों ने उस पर हमला कर गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस अर्जुन टोल गांव पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बाईट- विकास कुमार, घायल बाइट -इंदु देवी, घायल के मामी

Join us on:

Leave a Comment