मनोज कुमार-
- गया जिला में जहरीली शराब पीने से 3 लोगो की मौत तथा 7 की गंभीर हालत पर गया पहुंचे मुख्यमंत्री की चुप्पी आखिर शराबबंदी पर क्या बयां करती है _ कांग्रेस *
गया जिला के आमस प्रखंड के पथरा गांव में दर्जनों लोगों के एकजुट होकर जहरीली शराब पीने से अभी तक तीन की मौत एवम् सात, आठ लोगो की गंभीर स्थिति में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चलना बिहार में पूर्ण शराब बंदी पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, उदय शंकर पालित, अरुण कुमार पासवान, राजेश्वर पासवान आदि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाकर इलाजरत लोगो को देखा तथा अस्पताल प्रशासन, इलाज कर रहे डॉक्टर, स्वास्थकर्मियो से बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।
नेताओ ने कहा की आज सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी भी संयोग से गया के अवगिल्ला, मानपुर, विष्णुपद, बोधगया गंगा उद्भव योजना एवम अन्य कार्यों के प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे, परंतु जहरीली शराब कांड पर उनकी चुप्पी पूर्ण शराब बंदी की पोल खोलती है।
नेताओ ने कहा की आखिर शराब बंदी के बाद भी गांव, टोला सहित सभी जगह धड़ल्ले से बनावटी, एवम् जहरीली शराब की बिक्री होने से गरीब, मजदूर वर्ग के लोग आदतन शराब का सेवन कर मौत के मुंह में चले जाते है, ऐसा वारदात पूरे बिहार में अनवरत जारी है।
नेताओ ने राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से शराब माफिया, शराब बनाने वालो पर सख्त कारवाई करने, एवम् इस कांड के जिम्मेवार लोगो को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।




