पटना:-कुख्यात विक्की यादव हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

छापामारी करने गई पुलिस टीम पर 6 मामलों में नामजद और दोहरे हत्याकांड का आरोपी ने सामने से ताना हथियार

घोसवरी थाने की पुलिस ने गोसाई गांव में हुए डबल मर्डर और कई संगीन मामलों के नामजद अपराधी विकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कुल छ: मामलों में इसकी अपराधिक इतिहास रहा है विकी यादव पर हत्या अपहरण लूट सहित कई मामलों में यह फरार चल रहा था घोसवरी के थानाध्यक्ष संजीव मौअर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकी यादव पर जब गुप्त सूचना के आधार पर सादे लिबास में पुलिस गोसाईगांव इलाके में छापामारी करने पहुंची तो विक्की यादव ने अपना देसी कट्टा पुलिस टीम पर ही तान दिया था लेकिन पुलिस सूज बूज के साथ अपराधी विक्की यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है अपराधी विकी गांव के ही एक बड़े अपराधी की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि पिछले कई मामलों को अंजाम देने के बाद विक्की फरार चल रहा था लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया विक्की के घर पर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में कुर्की जब्ती ही की थी दरअसल घोसवरी प्रखंड के गोसाई गांव के रहने वाले किसान रामविलास यादव और उसके पुत्र पप्पू यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दिया गया था और फरार चल रहा था यह जबकि विकी यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है वही विकी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

Join us on:

Leave a Comment