बदले की नीयत से मजदूर का दिनदहाड़े अपहरण!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट–

नालंदा में अपराधियों के सामने पुलिस घुटने टेक चुकी है,तभी अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े किसी भी वारदात को आराम से अंजाम देकर निकल जाता है। एक ऐसा ही मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के गल्ला पट्टी बाज़ार का है। जहां दिन के उजाले में काम कर रहे मजदूर की अपहरण करने का मामला सामने आया है। जो पास में लगे CCTV में क़ैद हो गया है। इस घटना के संबंध में अपहृत के परिजनों का कहना है कि आज से 6 माह पूर्व शर्मा यादव के पत्नी की हत्या जमीनी विवाद में कर दी गई थी। जिसके प्रतिशोध में मजदूर सत्येंद्र यादव को हत्या के नियत से मजदूरी करने के दौरान दो की संख्या में आए बदमाशों ने उठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के परिजन सकुशल बरमादगी के लिए सोहसराय थाना में शिकायत दर्ज कर गुहार लगा रही है। गौरतलब है कि मजदूर सत्येंद्र यादव का अपहरण शर्मा यादव के पत्नी की हत्या के प्रतिशोध में किया गया है।जिसकी छः माह पूर्व ज़मीन विवाद में हुआ था। इसी के प्रतिशोध में शर्मा यादव पुत्र संतोष यादव के साथ मिलकर हत्या की नियत सत्येंद्र यादव का अपहरण कर लिया है।हालांकि इस मामले को लेकर सोहसराय थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है कुछ लोगो को पूछताछ के लिए थाना भी लाया गया है। वही पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कैमरे पर परहेज़ कर रही है और जांच कर कारवाई की बात बता रही है।

बाइट।अपहृत मजदूर की पत्नी
बाइट।अपहृत मजदूर की पुत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment