अमिताभ, शाहरुख, अजय व अक्षय पर केस दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार–

पान मसाला का ऐड पर अमिताभ, शाहरुख, अजय व अक्षय पर केस दर्ज

मुजफ्फरपुर कोर्ट में गुटखा व तंबाकू के सेवन को बढ़ावा देने का आरोप

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर पान मसाला का ऐड करने को लेकर बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पिछले दिनों काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब स्टार्स की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। फिल्म जगत के चार बड़े सितारें महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर गुटखा और तंबाकू के सेवन को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में इन चारों स्टारों के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
याचिकाकर्ता महिला सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी हैं, जिन्होंने स्टार्स पर ये आरोप लगाया है और याचिका दायर की है। तमन्ना हाशमी ने याचिका में कहा है कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां हैं और इन्हें हर उम्र के लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में इन सितारों को पान मसाला या गुटखा का विज्ञापन नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। इस मामले में आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 120बी और 311 लगाई गई है। सीजेएम कोर्ट में इस मामले पर 27 मई को फिर से सुनवाई होगी।
अक्षय ने मांगी थी माफी, मिले पैसे किसी संस्था को दान करेंगे
पिछले दिनों अक्षय कुमार पान मसाला के विज्ञापन से जुड़े थे, जिसके बाद उन्हें लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। फिर अक्षय कुमार ने पान मसाला के ब्रांड से खुद को हटाते हुए सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांग ली थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इसकी उन्हें जो भी फीस मिली है, वह उसे किसी संस्था में दान में दे देंगे। इसी विज्ञापन में शाहरुख खान और अजय देवगन भी नजर आते हैं।
अमिताभ ने पैसे वापस कर खत्म किया था कॉन्ट्रैक्ट
अमिताभ बच्चन भी वर्ष 2021 में एक तंबाकू ब्रांड कमला पसंद का विज्ञापन करते थे, लेकिन उन्होंने अक्टूबर में ही इस ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। इसके बाद उनकी टीम ने ऑफिशियल बयान भी जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि अमिताभ बच्चन को सभी चीजों की जानकारी नहीं थी। इस वजह से वह इस तरह के विज्ञापन का हिस्सा बन गए थे। अब उन्होंने अपना कॉन्टैक्ट खत्म कर दिया है और ऐड कंपनी को पूरे पैसे लौटा दिए।

Join us on:

Leave a Comment