रिपोर्ट – अनमोल कुमार
पत्रकारों का रोको खून, जल्द बनाओ पत्रकार सुरक्षा कानून – बिहार प़ेस मेन्स यूनियन
बेगूसराय. जिले के बखरी प़खण्ड स्थित सांखो गाँव के एक निजी चैनल के पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या शुक्रवार की रात पूर्व से घात लगाए अपराध कर्मियों ने गोली मारकर कर दी.
प़ाप्त जानकारी के अनुसार युवा पत्रकार एक भोज खाकर घर लौट रहा था, तभी यह बारात घटी. सूत्रों के अनुसार घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया गया है निष्पक्ष पत्रकारिता ही घटना का मुख्य कारण है.
पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार के अनुसार वारदात में शामिल चार लोगों की पहचान ह़ो गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बिहार प़ेस मेन्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एस. एन. श्याम प़देश अध्यक्ष, अनमोल कुमार प़देश उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, प़देश सचिव, प़भात कुमार, प़देश संगठन सचिव, अमित कुमार ने राज्य सरकार से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी. मृतक पत्रकार के परिवाजनो को 25 लाख मुआवजा एवं एक आश्रित को सरकारी सेवा देने की मांग की है. साथ ही जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है.
बेगूसराय के क ई पत्रकारों ने भी हत्या के विरोध में प़र्दशन और शोक सभा आयोजित की




