मनोज कुमार की रिपोर्ट-
मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को डेल्हा थाना के पुलिस ने किया गिरतार ।
गया जिले डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा के रहने वाले कपिल यादव और
छोटू यादव पर बिगत तीन महीना पहले छोटकी नवादा के ही रहने वाला जट्टा यादव और उनकी पत्नी अंजू सहित 3 से चार लोगों के द्वारा जमकर मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश भी की गई । लेकिन किसी तरह कपिल यादव और छोटू यादव ने अपनी जान बचाई । और एके लिखित आवेदन डेल्हा थाना के पुलिस को दी । देल्हा थाना के पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथिमिकी दर्ज कर ली । और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की लेकिन जट्टा यादव और पत्नी फरार हो गई । हम आपको बता दे कि जट्टा यादव और उसकी पत्नी बिगत 3 महीना से फरार थी । आखिरकार डेल्हा थाना के पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।




