10 लाख रंगदारी माँगने के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में कपड़ा व्यवसाई से फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार किया है । दरअसल बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर बाजार के व्यवसाई धीरज साह से फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। एसपी योगेंद्र कुमार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए व्यवसाई के गांव के ही लक्ष्मण साह और उसके साथी मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया है । लक्ष्मण साह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता था और वहां से जब गांव आया तो धीरज से रंगदारी की मांग करने लगा जिसमें उसका सहयोग मोतिहारी जिले का रहने वाला उसका दोस्त मोहम्मद सलमान कर रहा था। एसपी ने बताया कि रंगदारी मांगने के साथ साथ व्यवसाई के अपहरण की योजना भी बनाई जा रही थी, इसके साथ ही वह एक व्यक्ति की हत्या की योजना है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment