अस्पताल से मरीज का मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ धराया!

SHARE:

रिपोर्ट:- निलांबुज कुमार झा

जेएलएनएमसीएच ऑर्थो वार्ड में मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी करते चोर रंगे हाथों पकड़ाया ,जमकर हुई धुनाई

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के ऑर्थो वार्ड में मरीज के परिजनों का मोबाइल चोरी करते हुए खंजरपुर के मोहम्मद कैफ को मरीज के परिजनों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। वही हंगामा होते देख जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पुलिस कैंप के पुलिस ने मोबाइल चोर को अपने कब्जे में ले लिया। वही मरीज के परिजन किसी भी तरह से चोर को अपने कब्जे में लेकर पीटने का प्रयास करते दिखे। वही बरारी पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment