DIG/SP ने सभी थानाध्यक्षों के साथ की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट:- निलांबुज कुमार झा

डीआईजी व एसएसपी के नेतृत्व में सभी थानों के मामलों के निष्पादन को लेकर समीक्षा भवन में हुई अहम बैठक

एंकर… भागलपुर, भागलपुर में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है आए दिन घटनाओं का दौर बढ़ता ही जा रहा है साथ ही साथ गोलीकांड लूट कांड, छिनतई इस कदर बढ़ता जा रहा है मानो अपराधी को प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। अपराध पर नियंत्रण करने को लेकर शहर में अमन चैन बहाल करने को लेकर आज की अहम बैठक समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में की गई ।इस बैठक में डीआईजी विवेकानंद,एसएसपी बाबूराम,सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात, डीएसपी लॉयन ऑर्डर डॉ गौरव कुमार, डीएसपी यातायात के प्रकाश कुमार के अलावे सभी थानों के थानाध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे ।वही मीडिया से बात करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कहा कि जितने भी थाने में लंबित केस है उन्हें जल्द से जल्द निपटारा किया जाए जल्द से जल्द सभी मामलों का निष्पादन करें नहीं तो थानाध्यक्षों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होंने शहर में अमन शांति बहाल करने को लेकर भी कई मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की।

Join us on:

Leave a Comment