हाईटेक इंडिया में राजीव गाँधी की प्रासंगिकता पर सेमिनार!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट-

  • हाईटेक इंडिया, युवा भारत के प्रणेता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रासंगिकता *
    गया भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 31वीं शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में * हाइटेक इंडिया, युवा भारत के प्रणेता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
    सेमिनार का शुभारंभ इनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
    सेमिनार की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने किया।
    अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की संचार क्रांति _ पंचायतीराज के जनक कहे जाने वाले देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्व राजीव गांधी जी देश के युवाओं को 18 वर्ष में वोटिंग राइट प्रदान करने, जन_ जन में कंप्यूटर, मोबाइल की सपना को साकार कराने वाले महामानव की जितनी प्रशंसा एवम् गुणगान की जाए वो कम होगी।
    पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि मिस्टर क्लीन के नाम से संपूर्ण दुनिया में मशहूर स्व राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्रित्व काल के बोफोर्स से ही भारत ने कारगिल युद्ध को चंद दिनों में जीत कर पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को चकनाचूर करने का काम किया था।
    डा मदन कुमार सिन्हा ने कहा की देश की एकता, आखंडता को आक्षुण रखने तथा भारत ही नहीं बल्कि विश्व से आतंकवाद को जड़, मूल से समाप्त करने हेतु संकल्पित व्यक्तित्व स्व राजीव गांधी जी अपने खून का एक, एक कतरा बलिदान कर दिया, परंतु आज सत्ता में बैठे लोग की अनदेखी के कारण इनके हत्यारे की रिहाई से देशवासी स्तब्ध है।
    सेमिनार को कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, मौलाना आफताब खां, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, सुरेंद्र मांझी, विनोद कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया, आचार्य अखिलेश मिश्रा, आदि ने संबोधित किया तथा राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से गया जंक्शन परिसर में स्व राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment