मनोज कुमार की रिपोर्ट-
मंत्री संतोष कुमार सुमन को हम पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ईमामगंज के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया समीक्षा बैठक
गया ज़िला के इमामगंज प्रखंड के कार्यकर्त्ता के निजी मकान में हम पार्टी सेकुलर के प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती ने बताया के यह बैठक बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ईमामगंज विधानसभा में आगामी 22 मई को पहली बार आगमन होने जा रहा है। उसी को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। और उनके स्वागत के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके एलावे बैठक में शामिल हम पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह इमामगंज विधानसभा के संगठन प्रभारी एकराम खान ने बताया के आगामी 22 मई 2022 को ईमामगंज टाउन हॉल में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन जी का भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फरहान खान, प्रखंड महामंत्री रोहित कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष परवीन कुमार, रामकृत भारती जी,रविंद्र यादव जी,मनोज कुमार आदि लोग ने बैठक में लिया भाग।




