ऋषिकेश की रिपोर्ट
राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर हरनौत रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की रात युवक की लाश मिली थी। युवक सिर, कटकर धड़ से अलग हो गया था। बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। घटना के बाद हरनौत थाना के रात्रि गश्ती पदाधिकारी
मो. इरफान खान ने बताया था कि ट्रेन से कटकर युवक का सिर कटकर दूर जा गिरा था। रेल थाना पुलिस भी घटना को दुर्घटना मान रही है।
शुक्रवार को मृतक की पहचान नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के अकड़ी गांव निवासी सोनू मालाकार के रूप में की गयी। जिसके बाद घटना में नया मोड़ आ गया। परिजन पत्नी के इशारे पर गला काटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की बहन चंद्रलेखा देवी ने बताया कि सोनू का ससुराल हरनौत के सबनहुआडीह है। प्रिया देवी से उसने प्रेम विवाह किया था। कुछ सालों से उसकी पत्नी से नहीं बनती थी । इस कारण ससुराली परिवार अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। परिवार ने आरोप लगाया कि पत्नी के इशारे पर सुनियोजित तरीके से सोनू की गला काटकर हत्या की गई है। आरोपियों ने पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ताकि पुलिस हत्या को दुर्घटना समझे। घटना के बाद से ससुराली परिवार फरार है।
बाइट।मृतक के रिश्तेदार
बाइट।परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




