प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में 1 अप्रैल की रात स्वर्ण आभूषण दुकान में हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। दरअसल गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा बाजार स्थित शुभांगी कंपलेक्स में मनीष जेवर एवं बर्तन दुकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गढ़पुरा के मोहम्मद शमशेर और समस्तीपुर जिला के रहने वाले मोहम्मद राशिद उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 76 ग्राम सोने के जेवरात ,227 ग्राम चांदी के जेवरात और चोरी के समय प्रयोग किया गया एक मोबाइल बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शातिर चोर हैं और दोनों पर पहले से हत्या लूट चोरी और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। इन दोनों के अलावा 3 लोग और इस चोरी की घटना में शामिल थे जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द ही अनुसंधान पूरा कर इन दोनों शातिर चोरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलाने का काम किया जाएगा।
बाइट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




