अल्पसंख्यक योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंच रहा है – सलीम परवेज

SHARE:

(आरा से अख्तर शफी निक्की)



आरा बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सभा मोहम्मद यासीन अंसारी दानिश की अध्यक्षता में शहीद अब्दुल हमीद मेमोरियल हॉल काजी टोला सराय,आरा में हुई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भंग होने की स्थिति में सभा करने हेतु सलीम परवेज पूर्व विधानसभा उपाअध्यक्ष ने सभा बुलाने हेतु यासीन अंसारी को अधिकृत किया गया था,सभा के मुख्य अतिथि राधाचरण साह एमएलसी आरा बक्सर मुख्य अतिथि ने अल्पसंख्यक समुदायों का हर संभव मदद करने का यकीन दिलाया,सलीम परवेज ने उद्घाटन भाषण में कहा कि अल्पसंख्यक को संगठित होना अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एक अच्छा प्लेटफार्म है,सलीम परवेज ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर संगठन की समीक्षा और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निर्गत आदेश का पालन किया,जदयू नेता बदरे कामिल ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि पार्टी या प्रकोष्ठ संगठन पॉकेट संगठन नहीं बने,मजबूत पार्टी संगठन बने,मोहम्मद यासीन अंसारी ने सभा की अध्यक्षता भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के साथ मिलकर सरकार अच्छी तरह से चला रहे हैं भाजपा के नेता अपने एजेंडा पर काम कर रहे हैं श्री नीतीश कुमार अपने एजेंडा पर कार्य कर रहे हैं अल्पसंख्यक को कोई नुकसान नहीं हो रहा है सभा में मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद शकील, मोहम्मद शाहनवाज, इत्यादि ने संबोधित किया,सभा के अंत में मोहम्मद जफर इकबाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया,

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें