मौसम ने बदली करवट आंधी ने मचाई तबाही जनजीवन हुआ प्रभावित।

SHARE:

रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा

भागलपुर में एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं आंधी ने तबाही मचाई जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी इतनी भयावह थी कि लोग जहां तहां अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढने लगे।वहीं आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी इतनी भयावह थी कि भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग बाईपास टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरबा गांव तथा पिस्ता चौक के पास पेड़ गिरने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई हालांकि मौके पर पहुंची बाईपास टी ओ पी थाना के थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने ग्रामीणों तथा जेसीबी की मदद से सभी पेड़ को साइड कर लोगों को जाम से निजात दिलाई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें