धूलभरी आंधी से महिला की मौत!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा जिला में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से लोगो उमस भरी गर्मी से परेशान थे।वही गुरुवार को अचानक आयी धूलभरी आंधी के कारण लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वही इस धूलभरी आंधी के कारण जिले के कई इलाकों से पेड़ गिरने के साथ साथ हताहत होने की सूचना प्राप्त हो रही है।अस्थावां थाना क्षेत्र के देशना रोड में धूलभरी आंधी के कारण एक विशाल तार का पेड़ महिला के ऊपर गिर गया जिससे महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना के सम्बंध में विजय मुखिया ने बताया कि महिला सिंपी देवी दुलभरी आंधी के कारण बरसात की आशंका को देखते हुए घर के आगे उपला उठाने गयी थी इसी दौरान विशाल तार का पेड़ महिला के3 ऊपर ही गिर गया।जिससे महिला की घटनास्थल पर हो गयी।वही तार के पेड़ गिरने से आस पास भगदड़ मच गया।स्थानीय ग्रामीणों ने तार के पेड़ के नीचे दबे महिला को बचाने की कोशीश भी की।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल दिया है।

बाइट।विजय मुखिया स्थानीय जनप्रतिनिधि

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें