बिहार के स्कूलों में 23 मई से 14 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

कोरोना के कारण सिलेबस पूरा न होने से निजी स्कूल अभी बंद करने के पक्ष में नहीं

पटना : इस समय पूरा बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। स्कूल जाने वाले छात्रों से लेकर आम लोग तक इससे परेशान है। ऐसे में छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का एलान कर दिया है। जिसके मुताबिक, 23 मई से 14 जून तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले गर्मी को देखते हुए कई जगहों के जिला प्रशासन ने स्कूल का समय घटा दिया था।
हालांकि सूबे के निजी स्कूल फिलहाल छुट्टियों के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद रहे जिससे सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में सिलेबस की पढ़ाई पूरी होने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। हालांकि गर्मियों की छुट्टी की तारीख घोषित कर दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें