बिहार : सरकारी कर्मियों को अब एक दिन के इलाज का भी मिलेगा खर्च

SHARE:

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

किसी भी अस्पताल से इलाज से संबंधित कागजात देना होगा
करीब 4.5 लाख सरकारी अधिकारी व कर्मचारी होंगे लाभान्वित

: बिहार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब उन्हें एक दिन की बीमारी केएस इलाज कराने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकि अब सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में एक दिन के इलाज के खर्च का भी चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की तिथि व डिस्चार्ज की तिथि और इलाज की विवरणी के साथ कागजात समर्पित करना होगा। इससे करीब 4.5 लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य सरकार के कर्मियों और पदाधिकारियों द्वारा सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में एक दिन में कराई गई चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का मामला विभाग में लंबित था। इस पर विचार करने के लिए निदेशक प्रमुख (चिकित्सा शिक्षा) स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी की अनुशंसा सहित प्रतिवेदन प्राप्त हुआ। कमेटी की अनुशंसा के आलोक पर विचार करने के बाद अधिकारियों और कर्मियों का सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में एक दिन के चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया गया।

अब 23 रोगों के इलाज का खर्च मिलेगा
इसके अलावा अब 15 के स्थान पर 23 रोगों के इलाज में खर्च की गई राशि की प्रतिपूर्ति होगा। सरकार चिकित्सा व्यय की सूची में 8 रोगों में गठिया, क्रोहन रोग, अतिगलग्रन्थिता, लाइकेन प्लानस, मस्तिष्क पक्षाघात, पार्किंसन रोग और पेल्विक इन्फ्लामेट्री को भी जोड़ा है। पहले से टीबी, कैंसर, कुष्ठ, हृदय की सर्जरी, गुर्दा व लिवर प्रत्यारोपण, हेपेटाइटिस-सी, हेपेटाइटिस- बी, लिवर सिरोसिस, हीमोफीलिया, प्लास्टिक एनीमिया, एड्स, कलाजार, लकवा और डायलेसिस शामिल था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें