जिलाधिकारी ने लिया बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट-

बेगूसराय में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम रौशन कुशवाहा कई प्रखंडों के गंगा तट पर कटाव निरोधी कार्य स्थल और कटाव स्थल का जायजा लिया । दरअसल सीएम नीतीश कुमार के साथ कल बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक के बाद जिला प्रशासन हरकत में है। बेगूसराय डीएम रौशन कुशवाहा अधिकारियों की टीम के साथ तेघरा प्रखंड के अयोध्या गंगा घाट किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य स्थल का जायजा लिया। करीब 1 किलोमीटर मीटर में सवा तीन करोड़ की लागत से कटाव निरोधी कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य को 15 मई तक पूर्ण किया जाना था लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है हालांकि तेज गति से कार्य किए जा रहे हैं डीएम ने कहा कि कटाव स्थल के पास बिजली का एक बड़ा पोल बाधा उत्पन्न कर रही है उसे ठीक कर कार्य तेज गति से करने और बाढ़ से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। डीएम के निरीक्षण के दौरान जिले के सभी आला अधिकारी और तेघरा अनुमंडल के अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर कार्य स्थल का निरीक्षण किया और जहां कुछ भी जरूरत लगा वहां अधिकारियों, जल संसाधन विभाग और कार्य कर एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारी पूरी करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कोई कमी नहीं रह सके।
बाईट- रौशन कुशवाहा, डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें