:- पटना ग्रामीण से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
हादसे का गुरूवार:- सुबह-सुबह फतुहा में हुआ दर्दनाक हादसा…ट्रक ने मारी कार को टक्कर, 2 की मौत!
(फतुहा): गुरुवार को सुबह-सुबह फतुहा में दर्दनाक हादसा हुआ. फतुहा के भिखुआ के पास उलटी दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में दो लोग अंदर ही दब गए, जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दोनों मृतक की पहचान सम्मसपुर के गुड्डू और पंकज के रूप में की गई है. दोनों की फतुहा में सोना-चांदी की दुकान है.मिली जानकारी के अनुसार दोनों कुछ काम से पटना जा रहे थे, इसी दरमियान हादसा हुआ. पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. घटना के बाद स्वर्ण कारोबारियों में मातम का माहौल है.




