रवि शंकर शर्मा
थाना के गेट के पास पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा
बाढ़ थाना क्षेत्र के वलीपुर मोहल्ला के निवासी पप्पू राम नामक युवक ने समिया गढ़ लक्ष्मी पूर निवासी रानी कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी विवाह किया था पप्पू के एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं इसके बावजूद मोहल्ला में ही एक विवाहिता महिला मुन्नी कुमारी को लेकर पप्पू गुजरात ढाई साल पहले फरार हो गया और उससे शादी करते हुए उससे भी 2 पुत्र पैदा हुआ मंगलवार के दिन पप्पू जब अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया लोगों ने सभी को थाना में पुलिस के सामने लेकर पहुंचने का काम किया लेकिन बाढ़ थाना के गेट के पास ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया दोनों पत्नी आपस में उठापटक शुरू कर दी और एक दूसरे पर लात घुसा चलाना शुरु कर दिया पुरुष वर्ग उसे छुड़वाने का काम करते रहे लेकिन लेकिन बहुत देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और एक दूसरे से मारपीट करते रहे बाद में बिना पुलिस थाना गए दोनों वहां से चले गए मजे की बात रही कि यह हाई वोल्टेज ड्रामा बहुत देर तक चली लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी /




