रवि शंकर शर्मा
मोकामा प्रखंड के हाथीदह बुजुर्ग उच्च माध्यमिक विद्यालय में मध्यान भोजन का मोकामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही पठन-पाठन कार्य का भी जायजा लिया गया बच्चों के साथ में बैठकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और हाथीदह बुजुर्ग के मुखिया शशिशंकर शर्मा के द्वारा बच्चों के साथ भोजन कर जांच किया गया इस बीच बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बच्चों से खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा पठन-पाठन कार्यों को लेकर भी सवाल जवाब किए साथ ही हंसदा बुजुर्ग के मुखिया शशि शंकर शर्मा के द्वारा बच्चों की अन्य समस्याओं को लेकर भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया।
बाइट:- मनोज कुमार ,BDO, मोकामा




