रिपोर्ट मनोज कुमार
गया में अपराधियों ने मचाया तांडव, पेट्रोल पंप में लगाई आग, स्कूली वाहन और बाइक भी फूंक डाला , 2 दिन पूर्व इसी क्षेत्र में अपराधियों ने जेसीबी मशीन में लगाई थी आग।
गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में रंगदारी की डिमांड पूरी नहीं करने पर अपराधियों के गिरोह ने तरवन मोड़ पर रहे एक पेट्रोल पंप में आग लगा दी. वहीं पास में रहे स्कूली बस और बाइक को भी फूंक डाला।
बताया जा रहा है कि बीती देर रात को तरवन मोड़ के पास अनन्या पेट्रोल पंप पर अपराधी पहुंचे थे. बाइक सवार होकर पहुंचे अपराधी आधा दर्जन की संख्या में थे. पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही उनके द्वारा तांडव शुरू कर दिया गया. अपराधियों ने सबसे पहले पेट्रोल छिड़ककर अनन्या पेट्रोल पंप में आग लगा दी. वहीं इसके बाद पास में रहे एक स्कूली बस और एक बाइक को भी फूंक दिया. घटना करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए, पेट्रोल पंप में आग लगाने की घटना से कुछ घन्टे पहले ही दो की संख्या में रहे अपराधी बाइक से पहुंचे थे. पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मी को उन्होंने पिस्टल का भय दिखाकर बाइक की टंकी फुल कराई और चले गए थे. उसके बाद देर रात के 11 बजे पेट्रोल पंप और दो वाहनों में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया वही घटना के बाद बांकेबाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
बाउट— विजय कुमार




