साईं की रसोई ने कराई गरीब परिवार के बेटी की शादी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में आर्थिक तंगी के कारण बेटी की शादी कराने में असमर्थ परिवार को साईं की रसोई की टीम ने ना सिर्फ आर्थिक मदद की बल्कि बेटी को गृहस्थी बसाने के लिहाज से जरूरी सभी सामान भी गिफ्ट के तौर पर दिया। साईं की रसोई टीम के इस नेक पहल को सराहना बेटी के परिवारवाले और स्थानीय लोगों ने भी किया है। दरअसल शहर के नागदह मोहल्ले में रहने वाला एक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इस परिवार की एक बेटी की शादी होनी थी। रिश्ते के लिए लड़का भी मिल गया लेकिन धन की कमी के कारण विवाह नहीं हो पा रहा था । इसकी जानकारी जब साईं की रसोई की टीम को मिली तो लोगों के सहयोग से लड़की की शादी में मदद की। लड़की के पिता मंटू साह व दादी प्रभावती देवी को रसोई टीम ने घरेलू सामान सौंपा।
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर हिमांशु ने लड़की के परिजन को समान में ट्रंक , कुर्सी , आयरन , स्टील बर्तन बाल्टी सेट , मिक्सी , साड़ी , पंखा , ट्रॉली लड़की का सारा समान के साथ भोज में उपयोग होने सामग्री और आर्थिक मदद की।
बाईट- लड़की की पिता
बाईट- हिमांशु कुमार रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल
बाईट- सदस्य साईं की रसोई टीम

Join us on:

Leave a Comment