दो बच्चों की निर्मम हत्या कर शव फेंका!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

गिरियक थाना क्षेत्र के पंचाने नदी के नजदीक गिरियक पहाड़ के ऊपर जारसंध के कारागार के समीप दो बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बारनामा पंचायत के मिट्ठू मांझी के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और अकलू मांझी के 13 वर्षीय पुत्र काली मांझी दोनों का शव स्थानीय पहाड़ गिरियक के नजदीक मिला। मृतक के परिजन मिठू मांझी ने बताया कि उसका पुत्र 6 दिन से लापता था। मृतक लौंडा नाच का काम करता था। उसके साथ गांव के ही अकलू मांझी का बेटा काली मांझी भी साथ रहता था।घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा एसपी राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच किया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन दोने की हत्या कैसे हुआ है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा।

बाइट।परिजन

ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment