धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर व्यवहार न्यायालय से पेशी के लिए लाया गया कुख्यात अपराधी तनवीर अंसारी हथकड़ी से हाथ निकालकर पुलिसवालों को चकमा देते हुए फरार हो गया । जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है ।वही लगातार भागलपुर पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है । घटना के बाबत सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कुख्यात अपराधी के कोर्ट से फरार होने की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी बाबूराम ने सिटी एएसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। वही फरार अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर किया है, कई जगह पुलिस छापे मारी कर रही है।वही विशेष टीम के द्वारा फरार अभियुक्त को पकर कर न्यायालय को सुपुर्द करेगी। साथ ही साथ इस घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।वही हम आपको बता दे की इस घटना में जो भी पुलिस अधिकारी या कर्मी दोसी पाये जाएंगे उसपर सख्त से सख्त कार्यवाही की बात कही गई है।
वही हम आपको बता दे की तनवीर अंसारी के खिलाफ भागलपुर के कई थानों में कई अपराधिक मामला दर्ज है।वही अपहरण , लूट और रंगदारी के आधा दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं । वही हम आपको बता दें कि कुख्यात अपराधी तनवीर अंसारी के द्वारा पूर्व के सीनियर एसपी निताशा गुड़िया को फोन से पकड़ने का खुली चलेज दिया था ।वही इस चैलेंज को पूर्व एसएसपी नितासा गुड़िया के द्वारा बड़ी गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया गया था।और पिछले 3 माह पूर्व ही महाराष्ट्र के नागपुर से पकड़ कर भागलपुर लाया गया था।बहरहाल वर्षों तक फरार रहे तनवीर अंसारी का फिर से कब तक सलाखों के पीछे पहुंचता है यह बड़ा सवाल है ।




