प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में सतयुग में पत्रकारिता जगत के जनक देवर्षि नारद जी के जयंती अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शहर के राज दरबार पैलेस सभागार में किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक राम कुमार समेत साहित्यकार और दर्जनों पत्रकारों ने हिस्सा लिया। सम्मान समारोह का उद्घाटन सह क्षेत्र प्रचारक रामकुमार वरिष्ठ साहित्यकार अशांत भोला जिला पत्रकार संघ के विनोद कर्ण और पत्रकारों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद देव ऋषि नारद मुनि के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर करीब 2 दर्जन पत्रकारों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों को किया गया सम्मानित। मुख्य वक्ता आर एस एस के सह क्षेत्र प्रचारक राम कुमार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देव ऋषि नारद मुनि जी आदि काल के पत्रकार थे। पत्रकार देश के चौथे स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं और नारद मुनि भी आदिकाल के पत्रकार ही थे जो सभी लोगों में समाचारों का आदान प्रदान करते थे आज भी पत्रकार वही काम कर रहे हैं। जयंती के मौके पर नारद मुनि जी से सीख लेकर सही तरीके से समाज के लिए पत्रकारिता करने पर बल दिया गया।
बाईट- राम कुमार, सह क्षेत्र प्रचारक




