रिपोर्ट मनोज कुमार
गया शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित रामशिला महावीर बुद्धा कॉलोनी के लोग नगर निगम को टैक्स देने के बावजूद मूलभूत सुविधा से वंचित है कॉलोनी के लोगों का शिकायत है कि विगत 10 वर्षों से महावीर बुद्धा कॉलोनी में घर बनाकर रह रहे हैं निगम को मकान टैक्स सफाई टैक्स समय पर जमा करते हैं फिर भी कॉलोनी में सड़क तो दूर नाली गली तक नहीं बनाया गया है लोग घर के बाहर सोखता बनाकर काम चला रहे हैं और तो और कभी भी इस क्षेत्र में साफ-सफाई भी नहीं कराया गया है कॉलोनी वासी ने थक हार कर इस समस्या से निजात पाने के लिए समाजसेवी गुड्डू उर्फ रवि वर्णवाल के पास पहल करने की अपील की है गुड्डू वर्णवाल को मोहल्ले वासियों ने हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन नगर आयुक्त व जिलाधिकारी के नाम अग्रसर कार्रवाई करने के लिए सौंपा है गुड्ड उर्फ रवि बरनवाल ने कॉलोनी के निवासियों को आश्वस्त किया है कि नगर आयुक्त व जिलाधिकारी से मिलकर इन समस्याओं से अवगत कराते हुए कॉलोनी वासियों को जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने काआश्वासन दिया है ।
बाईट गुड्डू बरनवाल उर्फ रवि बरनवाल समाजसेवी
बाईट मनोज कुमार




