सीडीपीओ से दिन दहाड़े कार रुकवाकर लूट!

SHARE:


रिपोर्ट मनोज कुमार

मोबिल गिर रहा है, कह कर नजदीक आए अपराधी और झांसा दे कार से सीडीपीओ का रुपया और सरकारी दस्तावेज वाला पर्स उड़ा ले गए ।

गया शहर में अपराधियों ने गुरारू की सीडीपीओ को झांसा देकर उनके मोबाइल, नगदी व सरकारी कागजात वाला पर्स चोरी कर भाग गए। सीडीपीओ मीटिंग में शामिल होने के लिए गया को आई थी। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटना हुई। घटना के बाद पीड़ित सीडीपीओ सिविल लाइन थाना को पहुंची और लिखित शिकायत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सीडीपीओ ज्योति सिन्हा ने बताया कि वह गुरारू में पोस्टेड है। मंगलवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के कार्यालय में मीटिंग में शामिल होने आई थी। वहां से कलेक्ट्रेट की ओर जा रही थी। इसी क्रम में सिविल लाइन थाना अंतर्गत भगत सिंह चौक दिघी तालाब के समीप उनकी कार को दो की संख्या में रहे लोगों में यह का करो का कि उनके कार से मोबाइल गिर रहा है। चालक उतरकर बोनेट खोलकर देखने लगा तो एक गमछा बांधे युवक मेरे पास आया और कहा कि ज्यादा मोबिल गिर रहा है। यह सुनकर वह कार से उतरकर देखने गई तो इसी बीच गमछा बांधे युवक मेरे कार से पर्स लेकर भाग निकला पर्स में 5000 नगदी और सरकारी दस्तावेज थे। बताया कि एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है जो इस तरह की घटना करता है।
बाईट ज्योति सिन्हा सीडीपीओ गुरारू
बाईट राजदेव प्रसाद ड्राईवर

Join us on:

Leave a Comment