अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाईक सवार को रौंदा, दो की घटनास्थल पर ही मौत

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

ज़िले के सरमेरा थाना क्षेत्र चौक के पास बीती रात तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मारी। दोनों युवक की मौक़े पर हुई मौत। मृतक दोनों आपस में मौसेरा भाई है। मृतक मामा के बेटे की बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ़्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र कौशलपुर गांव निवासी लग्न पासवान के 18 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार के रूप में की गई। वहीं दूसरे युवक की पहचान सरमेरा थाना इलाके के धनवाकाजीचक गाँव के श्याम देव पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई। पटना जिला के भदौर थाना इलाके के महादेव मठ से बारात सरमेरा के काजीफातु चक जा रहा था. इसी दौरान बिच रास्ते में ही घटना घट गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया।

बाइट:- मृतक के रिश्तेदार

ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment