इस स्टेशन के रेलवे ट्रैक से एक अधेड़ का शव बरामद!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा रेलवे स्टेशन तीन नंबर गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों का मानना है कि ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हुई है। वही परिजनों का कहना है कि हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है। मामला जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो आएगा। फिलहाल रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पौरा गांव निवासी उमेश सिंह के रूप में किया गया है। वही मृतक के पुत्र अनीश कुमार ने बताया कि मेरे पिता शादी समारोह में स्टेशन रोड के एक होटल में आए थे। रात्रि 9 बजे तक वे हमलोगों के साथ थे। ऐसा लग रहा है कि किसी ने मेरे पिता की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। पुलिस ने रात्रि 9 बजे के बाद शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया है। गर्दन धड़ से अलग था। हालांकि उस समय 9:00 बजे के आसपास एक पैसेंजर ट्रेन भी क्यूल के तरफ गई थी। ऐसे में मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंस गया है। फिलहाल लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment