अब मंदिर के पुजारियों को भी मिलेगा तनख्वाह!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

कौन कहता है कि बिहार में नौकरी की कमी है । यहाँ तो अब मंदिरों में भी नौकरियां मिलने लगी है । क्योंकि बिहार सरकार के एक मंत्री का दावा है कि अब भगवान का पूजा करने वाले पुजारियों को भी तनख्वा मिलेगा ।
आपको बतादे की बीजेपी के मोतिहारी विधायक व बिहार सरकार के गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि मठ-मंदिर के सेवकों को मंदिर व मठ में होने वाली आमदनी में से एक निश्चित राशि तनख्वा के रूप में दिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि मठ मंदिर 1950 में बने कानून के अनुसार धार्मिक न्यास बोर्ड के अधीन है।जिसका एक कमिटी होता है।उस कमिटी के पदेन अध्यक्ष सरकारी अधिकारी होते हैं।मंदिर और उसकी भूमि से होने वाली आमदनी को बैंक में जमा कराया जाता है।लेकिन कुछ मंदिरों में बैंक खाता नहीं है और उसकी सभी कमाई मठ मंदिर के महंथ के पास जाता है।वैसे मठ-मंदिर में स्थापित देवी-देवता के नाम पर बैंक में पासबूक खोला जाए।ताकि मठ मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी और अन्य कर्मियों को एक निश्चित राशि दी जा सके।

हलाकि गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने एक बात पूरी तरह से साफ कर दिया है कि किसी पुजारी को सरकार के तरफ से कोई मान्यदेय नहीं दिया जाएगा । लेकिन मठ मंदिर के आमदनी से हीं मानदेय दिया जाएगा। और बाकि चढ़ावे के पैसे से मंदिर का विकास किया जाएगा ।

बाईट— प्रमोद कुमार — मंत्री , बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment