सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में बीच सड़क पर अपने ही ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्मार्ट सिटी के कर्मचारी की मौत बुरी तरह कुचल कर घटनास्थल पर ही हो गई । जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया । घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर पर चालक सहित दो कर्मचारी मौजूद थे । जो स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़क किनारे लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक लगाने के लिए ईट ले जा रहे थे । इसी दौरान तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी के समीर ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर ट्रैक्टर से गिर गया और उसके पिछले चक्के की चपेट में आ गया । जिससे घटनास्थल पर ही बुरी तरह कुचल कर स्मार्ट सिटी परियोजना के कर्मचारी की मौत हो गई । उस समय भागलपुर के तिलकामांझी थाना पुलिस और यातायात पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला जब उसने बीच सड़क पर घंटों पडे शव तो उठाने की जहमत नहीं समझी । बाद में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Join us on:

Leave a Comment