नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
लोकेशन नवादा
पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के नौआ बागी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं युवक का उम्र करीब 30 साल बताया जा रहा है, जो दिव्यांग है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।




