नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
रेल यात्री ने छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे दो युवक को दबोचा।
बरौनी
हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13031 के साधारण बोगी में सफर कर रहे बछवाड़ा थाना सुरो पंचायत वार्ड 11 निवासी 20 वर्षीय यात्री मनीष कुमार ने साहस का परिचय देते हुए मोबाइल एवं पर्स चोरी करते हुए बाढ़ निवासी 29 वर्षीय दीपक कुमार एवं फुलवड़िया थाना क्षेत्र शोकहार एक निवासी 24 वर्षीय मो इरफान उर्फ खोनुवा को पकड़ लिया और बरौनी जंक्शन पर जीआरपी बरौनी को सौंप दिया।वहीं इस संबंध में रेल पुलिस बरौनी इंस्पेक्टर इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी के पास से रेल यात्री मनीष कुमार का आधार कार्ड,एटीएम कार्ड, नगद 5310 रूपये एवं एक ब्लेड बरामद किया गया।रेल यात्री के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के उपर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




