प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में लगातार शराबबंदी कानून 2016 को ठेंगा दिखाते हुए शराब तस्कर लगातार शराब तस्करी कर रहे हैं बेगूसराय में शराब की तस्करी से ऐसा लग रहा है कि शराबबंदी है ही नहीं जिले के किसी ना किसी थाने में ट्रक से भरी विदेशी शराब पुलिस बरामद कर रही है ताजा मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी के बीच पुलिस ने ट्रक पर लोड करीब 180 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया है। बताया जाता है की नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महमदपुर पेट्रोल पंप के निकट बिहार नंबर की ट्रक से शराब की खेप ले जाई जा रही है । इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक को चालक समेत थाना लाया गया। थाना में ट्रक की जांच की तो ट्रक में तहखाना बनाकर अरुणाचल प्रदेश मैं बेचने वाली करीब 180 कार्टून विदेशी शराब को जप्त किया है । शराब तस्करों ने तहखाना बनाकर शराब की कार्टून अंदर छुपाई थी जबकि ऊपर में पुआल और मिट्टी के बर्तन से ढके थे। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और चालक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय




